बिरसा के डॉ. बिसेन नही रहे ।
सालेटेकरी।बिरसा तहसील में प्रसिद्ध डॉ. के.आर.बिसेन पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपना इलाज करा रहे थे।
डॉ. बिसेन बिरसा क्षेत्र के लिए भगवान थे।वजह थी बिरसा क्षेत्र में अच्छे चिकित्सक की कमी थी जिसको डॉ. बिसेन बखूबी निभा रहे थे।मिलनसार,हंसमुख और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले डॉ. बिसेन किसी परिचय के मोहताज नही थे।चिकित्सा क्षेत्र के साथ साथ राजनीतिक पकड़ भी डॉक्टर साहब की बहुत अच्छी थी पर कभी भी अपने आप को राजनीतिक प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश नही किया।अपने उपचार के लिए मशहूर डॉ. बिसेन अपने गृह में दूर दूर से आने वाले मरीजों का इलाज करते थे।डॉ.बिसेन के लिए हजारों हाथों ने ईश्वर से प्रार्थना किया था पर शायद ईश्वर को कुछ और करना था इसी लिये हजारो लोगो के द्वारा किया गया प्रार्थना बेकार हो गया और डॉ. बिसेन इस दुनिया को छोड़कर 28 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे ईश्वर के चरणों मे चले गए।बिरसा के डॉ. बिसेन को विनम्र श्रद्धांजलि
सालेटेकरी।बिरसा तहसील में प्रसिद्ध डॉ. के.आर.बिसेन पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपना इलाज करा रहे थे।डॉ. बिसेन बिरसा क्षेत्र के लिए भगवान थे।वजह थी बिरसा क्षेत्र में अच्छे चिकित्सक की कमी थी जिसको डॉ. बिसेन बखूबी निभा रहे थे।मिलनसार,हंसमुख और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले डॉ. बिसेन किसी परिचय के मोहताज नही थे।चिकित्सा क्षेत्र के साथ साथ राजनीतिक पकड़ भी डॉक्टर साहब की बहुत अच्छी थी पर कभी भी अपने आप को राजनीतिक प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश नही किया।अपने उपचार के लिए मशहूर डॉ. बिसेन अपने गृह में दूर दूर से आने वाले मरीजों का इलाज करते थे।डॉ.बिसेन के लिए हजारों हाथों ने ईश्वर से प्रार्थना किया था पर शायद ईश्वर को कुछ और करना था इसी लिये हजारो लोगो के द्वारा किया गया प्रार्थना बेकार हो गया और डॉ. बिसेन इस दुनिया को छोड़कर 28 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे ईश्वर के चरणों मे चले गए।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.