Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 8, 2021

कोरोना वैक्सीन सुविधा से नगरवासियों में उत्साह

 



 मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट 


चाम्पा - केन्द्र सरकार के मनसा के अनुरूप कोरोना का टीकाकरण अधिक  से अधिक हो लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये प्रयास हो रहा है। जांजगीर चाम्पा जिला के धार्मिक नगरी नगर पालिका चाम्पा में  एक अप्रैल से टीकाकरण के लिये दो केन्द्र और बनाये गये। इसके तहत गाँधी भवन और बरपाली स्कूल चाम्पा में भी टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। इस तरह चाम्पा में तीन केन्द्रो में टीका लगाने से हर दिन अधिक लोगों इसका लाभ मिल रहा है जिससे नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ आँगनबाड़ी कार्यकर्ता पंजीयन के कार्य , राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग भी टीकाकरण कार्य में अपनी-अपनी  जिम्मेदारी निभाने में लगे हुये हैं। टीकाकरण केन्द्र बी०डी०एम० अस्पताल और गाँधी भवन में तो व्यवस्था ठीक है  परन्तु बरपाली स्कूल के केन्द्र में बैठक व्यवस्था में कमी दिखाई दी जो टीकाकरण के लिये आये और जिनका टीकाकरण हो चुका वे सभी एकदम साथ बैठे थे , यहां अलग-अलग बैठक व्यवस्था नहीं है । टीकाकरण के लिये हर केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के  दो-दो स्टाप नर्स आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,  शिक्षा विभाग के कर्मचारियों तथा नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों को विशेष रूप से घर घर जाकर 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियो को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जा रहा है साथ ही केन्द्रो के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के ओ०पी० शर्मा ,महेंद्र आजाद ,विवेक धर दीवान ,स्टाप नर्स अंजना देशगान ,बसंती लाल मसीह ,दशोदा कुर्ते , हितेश्वरी कुलगुरू , सी कर्ष , तृप्ति सोनिया मसीह , रजनी मनोहर , एम०राव , श्रीमती पुष्पा ,मधुलता पाण्डेय , उमादेवी सोनी , प्रेमचन्द देवागन , श्रीमति गौरी राठौर , श्रीमति अंजू पटेल ,अन्नू सराफ ,सृष्टि यादव ,नगर पालिका के रामकुमार यादव , प्रकाश देवागन ,राजकुमारी सिंह ,सुनीता प्रधान ,लक्ष्मी यादव ,सत्यभामा यादव ,पुलिस अय्यूब खां एवं अन्यों के सहयोग से टीकाकरण के कार्य संपन्न कराये जा रहे हैं। साथ ही केन्द्रो के बारे में भी जानकारी नगर पालिका परिषद के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा पूरे नगर में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad