Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 31, 2021

नवागढ़ समाचार क्रमांक 01पीएम मोदी के जन्मदिन पर नवागढ़ भाजपा ने किया फल वितरण

 



नवागढ़। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार के सफ़लतापूर्ण 07 वर्ष होने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी के मार्गदर्शन पर सेवा ही संगठन के तहत सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने अपने शक्तिकेन्द्र में आम जनमानस को मास्क, सैनिटाइजर व मिठाई वितरण किया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवागढ में फल व मॉस्क वितरण किया गया।  साथ ही कोरोना माहमारी से बचाव के लिए सभी को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जागरूक किया गया।


विकास दीवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के देश ने विकास के कई आयाम स्थापित किया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, राममंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, नागरिकता संशोधन विधेयक आदि प्रमुख उपलब्धियां है। मोदी ने साहस और विश्वास के साथ सात वर्षो के कार्यकाल में गांव, गरीब, युवा, महिला, किसान, बुजुर्ग के साथ ही हर वर्ग के लिए अपेक्षानुरूप कार्य किया है। 



एससी मोर्चा देवादास चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगो से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने का आग्रह किया। इस दौरान मण्डल महामंत्री मिन्टू बिसेन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रुम्पल टुटेजा, गिरेन्द्र महिलांग,सरिता कुम्भकार,टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीष श्रीवास, राहुल खुराना,सुरेश निषाद,तनु दीवान, केदार साहू, ईश्वर कुम्भकार सहित भाजपाई उपस्थित रहे।



टेमरी स्वास्थ्य केंद्र में भाजपाइयों ने किया मास्क वितरण


पीएम  नरेंद्र मोदी  के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर  भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है, इसी के तहत पहले रक्तदान का कार्यक्रम हुआ, जिसमें 20 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। उसी कड़ी में सोमवार को मारो मंडल के टेमरी ग्राम पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र व स्टेट बैंक साखा में सैनिटाइजर  और मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर चंद्रकुमार(बबलू)राजपूत(लोधी) भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, मधु राय जिला महामंत्री महिला मोर्चा, अमिता बघेल मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा,  खुलेश्वरी देवागन,विरेंद्र घृतलहरे, यूपेश साहू,मुचकुंद राजपूत, जितेन्द्र मात्रे,दुर्गेश बघेल,तोपचंद बाधें,मनीष ,अभिषेक राजपूत, मनीष साहू आदि उपस्थित रहे। वही नांदघाट में नरेंद्र शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, सम्बलपुर में सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी, प्रेमु वर्मा, प्रदीप शुक्ला ने सेवा कार्य किये।


खण्डसरा मण्डल में भी पीएम की योजनाओं को बताया


खण्डसरा मण्डल में भी भाजपाइयों ने पीएम मोदी की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता के बीच बताया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी,फिरतुराम साहू, शरद जोशी, दीपक तिवारी, होरीलाल सिन्हा, छन्नू गुप्ता, कृपाशंकर त्रिपाठी, कुंजबिहारी ठाकुर, अश्वनी साहू, राजेश दुबे, मोनू गोस्वामी ने अपने - अपने शक्ति केंद्रों में सेवा कार्य किया।


फ़ोटो - 01- 1, 2

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad