Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 15, 2021

वाहनों पर आगजनी करने की घटना में शामिल 02 नक्सली आरोपी गिरफ्तार

 

लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया

25 अप्रैल 2021 को एर्राबोर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -30 में एर्राबोर खासपारा के पास 07 वाहनों पर आगजनी करने की घटना में शामिल 02  नक्सली आरोपी गिरफ्तार 

घटना में शामिल अब तक कुल 09 नक्सली गिरफ्तार ।

 ग्राम कोत्ताचेरू , कुरतीपारा थाना एराबोर के निवासी है आरोपी नक्सली । थाना एर्राबोर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोत्ताचरू के पास जंगल से हुई गिरफ्तारी । जिला पुलिस बल एवं 50 व 219 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही

सुकमा में  सुन्दरराज पी . पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज जगदलपुर एवं  के.एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् 15 मई को कैम्प कोत्ताचेरू से सीआरपीएफ 219 के कमाण्डेन्ट अनिल कुमार व सीआरपीएफ 50 के कमाण्डेन्ट एन.पी. सिंह के दिशानिर्देशन पर टूआईसी . अचला राम व एसी . प्रदीप सिंघा के साथ 219 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं टूआईसी . पी . किशोर व एसी . मनोज चेम्बथ के हमराह 50 वाहिनी सीआरपीएफ व जिला बल का संयुक्त बल एरिया डोमिनेशन एवं नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम कुरतीपारा , कोत्ताचेरू के आस - पास एरिया की ओर रवाना हुये थे 

इसी दौरान ग्राम कोत्ताचेरू के कुरतीपारा के जंगल एरिया के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर छुपने व भागने की कोशिश कर रहे थे जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम  मड़कम दुला पिता मड़कम जोगा उम्र 26 वर्ष एवं मडकम हुंगा पिता मड़कम हड़मा उम्र 26 वर्ष निवासी कुरतीपारा , कोत्ताचेरू , थाना एर्राबोर सुकमा का तथा प्रतिबंधित माओवादी संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करने की जानकारी दी  ।


थाना एर्राबोर लाकर उक्त दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों द्वारा थाना एर्राबोर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25 अप्रेल 2021 को एराबोर के आगे 07 वाहनों पर आगजनी करने की घटना में अन्य नक्सली सदस्यों के साथ शामिल होना बताया । घटना पर थाना एरोबार में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है । दोनों आरोपियों को आज 15 मई 2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad