Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 13, 2021

पलारी पुलिस की एक और सफलता, अंधे कत्ल की गुत्थी 08 दिवस के अंदर सुलझाये।

पलारी : दिनांक 06.05.2021 को मृतक कमलेश मनहरे को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काट कर हत्या कर देने के संबंध में मर्ग क्रमांक 26/21 धारा 174 जा0फौ0 दर्ज कराया तथा गला कटने से मौत होना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया हत्या होना पाये जाने पर थाना पलारी अपराध क्रमांक 198/2021 धारा 302,201 भादवि0 दर्ज कर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलेसेला, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के मार्ग दर्शन में तत्काल श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल एवं थाना प्रभारी पलारी सी0आर0 चन्द्रा व थाना पलारी के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा त्वरित विवेचना शुरू किया गया, मौके पर रायपुर से फोरेसिंक वैज्ञानिक डां0 समीर कुर्रे एवं जिला बलौदाबाजार डॉग स्कावड टीम को मौके पर बुलाकर सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। 

संदेह के दायरे में मृतक के पिता अमरसिंग मनहरे और बडे भाई जितेन्द्र मनहरे को लाकर लगातार पूछताछ किया जा रहा था जो गोल गोल जवाब दे रहे थे तत्पश्चात् मृतक की पत्नी ननकी मनहरे को हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो घटना का पर्दाफाश करते हुये बतायी कि वर्ष 2013  से ही कमलेश मनहरे को पागल पन का दौरा आता था तब घर वालों को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर परेशान करता था। घटना दिनांक 05.05.2021 की रात जब अपने पति कमलेश और ससुर अमरसिंग के साथ घर कुसमी  में थे तथा जेठ जितेन्द्र मनहरे सास रजवन्तीन व नंनद रानी परसाभदेर में थे तभी कमलेश मनहरे को पागल पन का दौरा आया, उसी समय जितेन्द्र मनहरे फोन लगाकर पूछा ठीक हुआ

 कि नहीं दो-तीन बार पूछा ठीक नहीं होने पर करीब 11.00  बजे फोन आया तब अमरसिंग ने कमलेश की हत्या करने के लिये अपने बेटा जितेन्द्र मनहरे को बुलाया जो मोबाईल को परसाभदेर में छोडकर मोटर सायकल से घर आया और कमलेश मनहरे का गला दबाकर उसके पिता अमरसिंग और बडा भाई जितेन्द्र ने हत्या कर दिया और धारदार हसिया से गला काट दिये और आग जला कर खून को बहने से रोकने के लिये हल्का झुर (जला) दिये।  उसके बाद लाश को सायकल से ले जाकर पहंदा पुल बन रहा वहां खेत में रख दिये और खून सने बोरी, साल और आरोपीगण द्वारा पहने कपडे जिसमें खून सना था लेकर शमशान घाट कुसमी में जला दिये और राख को तालाब में फेंक दिये। खून सने धमेला को धोकर घर में छिपा दिये, सायकल को पुराने घर में छिपा दिये और जिस हसिया से गला काटे थे उसे चौखडिया तालाब के पानी में फेंक दिये, सारे सबूतों को आरोपीगण के निशांनदेही पर जप्त कर लिया गया है। आरोपीयों को आज दिनांक 13.05.2021 को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। 

उक्त कार्यवाही में श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बलौदाबाजार, श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी पलारी निरीक्षक सीआर चंद्रा, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, सउनि अश्वनी पडवार, आरक्षक गोवर्धन ध्रुव, सुरज सिंह राजपूत, विरेन्द्र साहू, तुलेश्वर डडसेना, कृष्णा जांगडे, रथराम साहू, अमन चैन तिर्की, गांधीराम वर्मा, विक्की वर्मा, देवेन्द्र पुरैना, पप्पु पनागर, मनोज श्रेय, सुरेश आनंद, गुलशन वर्मा, दिनानाथ कश्यप, अनिल महिलांगे, नरसिंग टंडन, शिवकौशल व सायबर सेल के आरक्षक कुमार जयसवाल एवं महिला आरक्षक लीला साहू, आशा भारती का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी :- 

1. जितेन्द्र मनहरे पिता अमरसिंग मनहरे उम्र 27 वर्ष साकिन कुसमी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार 

2. अमरसिंग मनहरे पिता चेपटा मनहरे उम्र 50 वर्ष साकिन कुसमी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad