Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 28, 2021

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सीट बढ़ाने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की पहल, मुख्यमंत्री से मिलकर सौंपा ज्ञापन, सीएम ने दी मौखिक सहमति, विकास उपाध्याय ने कहा, कोरोना में कई परिवारों के पालकों की आकस्मिक निधन से बच्चों की पढ़ाई न हो बाधित, सभी स्कूलों में कक्षा-1से 12वीं तक प्रवेश हेतु बढ़ेगी सीटें सीटें बढ़ जाने से गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होगी और बेहतर।

रायपुर 


रायपुर, 28 मई। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलांे में कक्षा-1 से 12वीं तक की सीटों की संख्या बढ़ाने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने की मौखिक सहमति दी है।

संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर इस विषय पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपा है। श्री उपाध्याय ने अपने ज्ञापन में बताया कि स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ किया गया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन पूरे प्रदेश में हो रहा है। इसमें अनेक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे है। वर्तमान में विगत वर्ष से संचालित विद्यालयों में प्रारंभिक पहली के अतिरिक्त दूसरी से बारहवीं कक्षाओं में सीटें रिक्त नहीं हैं, इसके कारण अनेक प्रतिभावान छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे है। 

वर्तमान में कोरोनाकाल के चलते भी अनेक परिवार रोजगार से वंचित हैं तथा कई परिवारों के पालकों का कोरोना के कारण आकस्मिक निधन भी हो चुका है, ऐसे में ऐसे परिवाों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथा प्रदेश के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के समस्त कक्षाओं में प्रवेश हेतु सीटें बढ़ाने की जरूरत है। 

श्री उपाध्याय के इस अनुरोध को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शालाओं में प्रवेश हेतु सीटें बढ़ाने की मौखिक सहमति प्रदान कर दी है। 

रायपुर से सुमीत राज साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad