रायपुर - शहर जिला साहू संघ रायपुर एवं परिक्षेत्र साहू समाज गुढिय़ारी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर गुढियारी स्थित शंकराचार्य विद्यालय में रायपुर जिले एवं नजदीकी जिले के अंतर्गत कार्यरत फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर , बगैर किसी भेदभाव के निस्वार्थ सेवा करने वाले लगभग 100 से भी अधिक नर्सो का समाज द्वारा शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तैलिक महासभा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ममता साहू, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री अमित साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की सचिव सीमा संतोष साहू, बाल गंगाधर तिलक वार्ड के पार्षद कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हुए। अतिथियों के संबोधित करते हुए कहा कि सेवा-भाव की अद्वितीय मिसाल, नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को इन कठिन परिस्थितियों में अतुलनीय योगदान देने के लिये उनकी सराहना की एवं उनका मनोबल बढ़ाया।
समाज द्वारा इस तरह से सम्मान पाकर सभी ने अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हुए, समाज के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर जिला साहू संघ अध्यक्ष मेघराज साहू, महासचिव अश्विनी साहू, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती राधिका साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ जीवन लाल साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष लालाराम साहू, सचिव मुकेश साहू, सामाज सेवक जितेंद्र साहू, तोरण लाल साहू, संतोष साहू, भोजराम साहू, महेश साहू, पदाधिकारीगण विजय साहू, वीरू साहू, धनेश साहू, रामाधार साहू, करण साहू, निर्मला साहू, संगीता साहू, हेमलता साहू, पुष्पा साहू, सुनीता साहू, उमा साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुमीत राज साहू ने विज्ञप्ति में दी।
सुमीत राज साहू मीडिया प्रभारी- 9111898899



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.