लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
पहले और दूसरे टीके में कम से कम 84 दिवस का होगा अंतराल
सुकमा - कोरोना से बचाव के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन लगाने वालों को इसका दूसरा टीका अब 12 से 16 सप्ताह के बीच लगाया जायेगा। इसके पहले दूसरा टीका 6 से 8 सप्ताह के बीच लगाई जा रही थी। भारत सरकार द्वारा कोविड के लिए गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति-नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इममिनिजेशन (NTAGI) के कोविड वर्किंग ग्रुप तथा NEGVAC की अनुशंसा पर कोविशील्ड के दोनों टीकों के बीच की अवधि को बढ़ा दिया गया है।
कोविशील्ड के प्रथम डोज व द्वितीय डोज के मध्य 12-16 सप्ताह का अंतराल में टीका लगाया जाने की अनुशंसा की गई है। बढ़ी हुई अवधि के अनुरूप कोविन एप्प में संशोधन 14 मई से कर दिया गया है। जिसके अनुसार अब पहला टीका लगने के 12 सप्ताह अर्थात 84 दिन बाद ही दूसरे टीके के लिए ऑनलाइन पंजीयन हो सकेगा।
यह वृद्धि कोवेक्सिन टीका लगाने वालों पर लागू नहीं होगी। उन्हें पूर्व की तरह पहले टीका लगाने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाना होगा। कोवैक्सीन का टीका पूर्वानुसार निर्धारित अंतराल में टीकाकरण किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.