रायपुर 15 मई 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी आज दिनांक 15 मई मार्च 2021को सुपोषण अभियान के 135 वे दिन मानवता को बरकरार रखने के लिए कोरोना महामारी त्रासदी के दौर में लॉकडाउन के हालात में राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शारदा चौक, मालवीय रोड, फाफाडीह जेल रोड तथा रायपुर के सभी शासकीय अस्पतालों व विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद, असहाय गरीब मजदूर परिवारों के महिलाओं बच्चों एवं पुरूषों वृद्ध व्यक्तिओं को सुपोषण अभियान के अंतर्गत पौष्टिक भोजन मुहैया कराई।
संस्था द्वारा बीते एक वर्षों से निरतंर कोरानकाल मे हर गरीब जरूरतमंद लोगों को भूख से बचाने के लिए दोनों वक्त का किसी भी सरकारी अनुदान के बिना अपने आपसी सहयोग से हर जरूरत मंद की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही हैं। संस्था आगे भी जबतक लॉकडाउन की स्थिति रहेगी जबतक अपने दायित्वों का निर्वाह करते रहेगी।
आज के इस मानवीय कार्य में अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ अनिल कुमार सिंग, जुबैर खान, अरहम खान, फराज खान अन्य संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
*प्रेषक*
*संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन*





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.