Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 4, 2021

लॉकडाउन ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर डॉ.भारतीदासन ने जारी किया आदेश...

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी रायपुर में 17 मई प्रात: 06 बजे तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लगातार रायपुर में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग उठ रही थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन बढ़ाने जाने का आदेश जिला कलेक्टरों को जारी करने का अधिकारी राज्य सरकार ने सौंप दिया है। रायपुर और दुर्ग में लॉकडाउन अलग-अलग तरह की रियायतें दी जा रही है। प्रदेश के हॉटस्पॉट शहरों में लॉकडाउन से ही रिकव्हरी रेट में सुधार हुआ है।

इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के दो जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया जा चुका है। एक-एक करके प्रदेश के सभी जिलों में लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है अभी लॉकडाउन खोलने का सही समय नहीं है। वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का पीक आया है, या आने वाला है, यह अभी बता पाना संभव नहीं है। प्रदेश के लोगों को अभी लॉकडाउन का पालन कराना ही सहीं रहेगा।

अचानक बाजारों को पूरी तरह से खोल देना सहीं नहीं रहेगा। इससे संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। शहर के बाजारों को 2 बजे तक खोला जा सकता है। किराना, फल, सब्जी, दूध सहित पेट्रोल पंप व मेडिकल को बंद से अलग रखा जाएगा।


देखे आदेश की सूची..



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad