ग्राम पंचायत हथबन्द में कोविड-19 महामारी के रोकथाम हेतु निगरानी समिति गठन किया गया
आज सरपंच विधा वर्मा की अध्यक्षता में
ऑक्सीजन लेवल जांच करने के लिए मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वास्थ्य किट (ऑक्सीमीटर/प्लस मीटर,) प्रदान किया गया, सांथ में कोरोना निगरानी समिति के सदस्यों को गांव में घूम कर लक्षणात्मक व्यक्तियो की पहचान कर टेस्ट करवाने, तथा टीकाकरण करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिए
व् कोरोना नियमों के पालन करते हुए अति आवश्यक बैठक आयोजित किया गया, जिसमे सरपंच द्वारा प्रस्ताव रखा गया की आज कोरोना की दस्तक घर घर में हो गया है जिसे जागरूकता और टीकाकरण से ही रोका जा सकता है, इसके लिए ग्राम में स्थित सभी वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर सघन रूप से
उपस्थित सदस्यों और नागरिकों द्वारा गहन चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किया गया सरपंच ,सचिव, पँचायत प्रतिनिधियों और मितांनीन कार्यकर्ता ने नारा दिया " घर घर ट्रैशिंग, टेस्टिंग, बचाव और उपचार कोरोना को भगाएंगे करके दो दो हाथ " बैठक में उपसरपंच अशोक दुबे ,सचिव खड़ानन्द वर्मा पंच गण सविता बांधे ,ललिता जोगी,नरेश अनन्त ,मूलचन्द टण्डन ,आरती जांगड़े ,प्रकाश पाल ,मितांनीन कार्यकर्ता सविता हलघर ,मंजू पाल, नीरा साहू, ऊषा चतुरे,रूखमणी लहरे,आँगन बाड़ी कार्यकर्ता उमा दुबे, कादंबनी शुक्ला, ग्राम संगठन अध्यक्ष कार्यकर्ता आदि उपस्थित हुए
*सिमगा ब्लॉक CNI न्यूज रिपोटर*
*प्रकाश पाल*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.