Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 6, 2021

कोरोना संक्रमित नही कर रहे है कोविड19 के नियमों का पालन

 

बिरसा : कोविड19 ने मध्यप्रदेश के साथ साथ पूरे देश मे तहलका मचा दिया है जिससे पूरा देश हलाकान है।ऐसे में पूरे हिंदुस्तान की जनता को संयम और समझदारी से काम करना होगा।बालाघाट जिले में भी कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है।हालांकि जिस तेजी से कोरोना संक्रमित मिल रहे है उससे कहीं ज्यादा मरीज ठीक भी हो रहे हैं।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरसा तहसील की भी स्तिथि बहुत ज्यादा खराब है।

बिरसा में एक सप्ताह के अन्दर ही कई लोग कोरोना संक्रमण पाए गए है।जिसमें कहीं न कहीं आमजन भी इसके लिए जिम्मेवार है।वजह है कोरोना संक्रमित व्यक्ति की लापरवाही, देखने मे आ रहा है कि बिरसा व इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति व परिवार का बेफिक्र होना जिससे संक्रमण रुकने की बजाय बढ़ता जा रहा है।चूंकि कोरोना महामारी में हर विभाग के कर्मचारियों को भी संक्रमण ने अपने कब्जे में ले रखा है।

इसलिए हमें सरकार व प्रशासन के द्वारा लागू किये गए नियमों के तहत ही रहना चाहिए।बहुत लोगो को देखा गया है कि कोरोना संक्रमण होने के बावजूद भी क्षेत्र में घूमते रहते हैं व संक्रमित व्यक्ति का परिवार भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नही करता जो गलत है।प्रशासन से अपील है कि संक्रमित व्यक्ति को व घर के लोगो को सख्त चेतावनी दी जाय कि परिवार का कोई भी सदस्य बिना अनुमति के बाहर नही निकलेगा।

प्रशासन को संक्रमित परिवार के लिए उचित व्यवस्था भी करनी चाहिए जिससे परिवार को बाहर न निकलना पड़े जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।संक्रमित के द्वारा की गई एक छोटू सी गलती स्वयं व परिवार के साथ साथ समाज को बहुत बड़ी मुसीबत में डाल रही है।आमजन से अपील की जाती है कि दो फिट की दूरी और मास्क लगाकर ही बाहर निकलें व घर आने पर दो टाइम भांप जरूर लें।वैक्सीन को लेकर भी तरह तरह के अफवाहें फैली है जो बिल्कुल निराधार है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad