जिला बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाया गया है. 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 11 अप्रैल से 21 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन किया गया था,
लेकिन संक्रमण में कमी नहीं होने के कारण 21 से 29 अप्रैल और फिर 6 मई तक टोटल लॉकडाउन किया गया। हालांकि इस बार के लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गयी है जिसमें गली-मोहल्लों के राशन दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी गई है।
लॉकडाउन 4.0 के आदेश में ज्यादा भीड़ लगने वाले तमाम संस्थान और कार्यक्रम पर पाबंदी लगाई गई है। जिले में सभी शराब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट खोलने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है।
होटल और रेस्टोरेंट में केवल जोमाटो व स्विगी ऑनलाइन फ़ूड आर्डर से ही होम डिलीवरी के लिए सुबह 6 बजे से रात 8 बजे की छूट दी गई है। जिले में सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरिजाघर और पर्यटन स्थलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन*
जिले में सप्ताह के 6 दिन विषय छूट के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा। जिसमें रोजमर्रा और कार्यालय खुलेंगे लेकिन रविवार को पूरे जिले में टोटल लॉकडाउन रहेगा.
रविवार को मेडिकल, पेट्रोल पंप, पेट शॉप, सामानों के होम डिलीवरी वाले संस्थान छोड़ कर सभी प्रकार के कार्यालय और दुकानें बंद रहेगी।
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.