रायपुर, दिनाँक 05 मई 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में 05 मई 2021 को रायपुर राजधानी में संस्था द्वारा जरुरतमंदो के लिए चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के तहत पिछले वर्ष 2020 कोरोनाकाल लॉकडाउन की स्थिति में अब तक रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों पर बस्तियों में जीवन जी रहे गरीब मजदूर परिवारों को एक वर्ष से लगातार भोजन मुहैया कराई जा रही हैं।
कोरोना वायरस के कारण इस समय देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लोग अपने घरों में कैद हैं। देश की पूरी व्यवस्था में ताला बंद है और डेली कमाकर खाने वाले लोगों के सामने भुखमरी वाली नौबत आ गई है। अब तो मध्यम वर्ग के लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
इस विकट परिस्थितियों को देखते हुए कोरोनाकाल के शुरुवाती दौर से ही अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान रायपुर नेतृत्व में उनका साथ देने के लिए युवा टीम राजधानी के विभिन्न गरीब बस्तियों एवं मोहल्लों तथा रायपुर की सभी शासकीय अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले परिजनों वा रेलवे स्टेशन फुटपाथ मे जिंदगी जीने वाले असहाय गरीब मजदूर, बेसहारा जरूरतमंद परिवारो को सुपोषण अभियान के अंतर्गत पौष्टिक भोजन मुहैया कराई जा रही हैं।
इस विषम परिस्थिति में गरीब असहाय लोग किस तरीके से जीवन जी रहे हैं, इस बात का एहसास करते हुए अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों, फुटपाथ में गरीब, जरूरतमंद, असहाय एवं मरीज के परिजनों तक रोज़ाना लगभग आठ सौ लोगों का भोजन वितरण किया जा रहा है।
जिसमे संस्थापक, मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में उनके साथ सदस्यगण ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फ़राज खान एवं अन्य योगदान दे रहे हैं।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.