गुण्डरदेही । ग्राम खुरसुल में ग्रामीणो की सूचना पर गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल के निर्देशन मे बुधवार को अर्जुन्दा नयाब तहसीलदार धर्मेंश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे आरआई पटवारी व पुलिस विभाग के द्वारा खुरसुल मे चल रहे अवैध मुरम खनन करते हुए दो हाईवा वाहन व एक जेसीबी मशीन जप्त कर अर्जुन्दा थाना लाया गया ।
तहसीलदार श्रीवास्तव ने बताया कि जेसीबी मशीन के चालक मुरम खनन की परमिशन होना बताया जा रहा था जब उनको परमिशन की कापी मांगी गई तो गोलमोल जवाब देने लगा । ना ही चालक द्वारा गाड़ी की कोई कागजात पेश किया गया । श्रीवास्तव ने बताया कि दोनो हाईवा वाहन व जेसीबी मशीन राजनांदगांव की है । जो दुर्ग जिले मे अवैध रूप से मुरम सप्लाई कर रहा था ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.