Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 30, 2021

पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, 21 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार



 रायपुर : मादक पदार्थों के खिलाफ राजधानी पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। तेलीबांधा थाना पुलिस ने 21 किलो गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में उपयुक्त गाडी को भी जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित केनाल रोड पास कुछ व्यक्ति होण्डा कंपनी की कार में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घुम रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। वाहन के अंदर 3 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम निखिल यादव उर्फ आशु, मनीष सिंह तथा जीतेन्द्र दास निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर टीम को वाहन में प्लास्टिक की अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। जिस पर आरोपियों के कब्जे से कुल 21 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये, नगदी रकम 83,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा आई-20 कार क्रमांक सी जी/04/एल एफ/6953 जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 184/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई।


00 गिरफ्तार आरोपी
-निखिल यादव उर्फ आशु उम्र 24 साल निवासी श्याम नगर तारू भाई चैक पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
-मनीष सिंह उम्र 26 साल निवासी श्याम नगर तारू भाई चैक पास थाना तेलीबांधा रायपुर।
-जीतेन्द्र दास उम्र 25 साल निवासी क्रिश्चन कालोनी दुर्गा मंदिर के पास श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad