- -जिसके बाद संसदीय सचिव अम्बिका सिहदेव कोविड अस्पताल पहुंच कर बच्चों के लिये अलग से कोविड वार्ड बनाने की निर्मित भवन के कक्ष का चयन किया, मौके पर सी.एम.एच.ओ डॉ रामेश्वर शर्मा सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।
- बता दे कि देश में कोरोना की पहली लहर बुजुर्गों के लिए खतरा बनी थी, जबकि दूसरी लहर युवा आबादी के लिए खतरनाक साबित हुई। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
- कोरिया जिले में 100 बिस्तर का कोविड अस्पताल कंचनपुर में पहले से मौजूद हैं वावजूद इसके 192 बेड की नई तैयारी में प्रशासन जुट गया हैं। जिसमें बच्चों को सेपरेट अस्पताल व वार्ड की व्यवस्था भी की जा रही हैं।
- संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक कोरोना के शुरुआती दौर से क्षेत्र की जनता के हित मे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में तत्पर रही है। वही जिले में 3 वर्ष के कोरोना पॉजिटिव बच्चें के मिलने से जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन भी मुस्तैद दिख रहा हैं।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.