दल्लीराजहरा :- बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में की गई तोड़फोड़ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे प्राण घातक हमलों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन मार्कंडेय के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आज अपने अपने घरों में धरना प्रदर्शन कर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौन स्वीकृति के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ ,आगजनी ,हिंसा कर रहे है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर प्राणघातक हमला भी कर रहे है जो कि निंदनीय है एवं लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बगल में की जा रही आगजनी, हिंसा एव हत्या के विरोध में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े एवं जिला सदस्य सागर गनीर सहित अनेक पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन कर हिंसा के शिकार हुए भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
सी .एन .आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.