डोंगरगांव, राजनांदगांव : असंगठित कामगार कांग्रेस राजनांदगांव से श्री मति संगीता गजभिए प्रदेश उपाध्यक्ष जी जन्मदिन विशेष बनाने हेतु युवाओं का एक पहल जो वैसिनेशन से पहले रक्तदान किए। ज्ञात हो कि श्री मति गजभिए जी प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर दिन को विशेष बनाने हेतु जिला मीडिया प्रभारी खिलेश्वर सिंह निर्मलकर एवं युवा रक्तवीर अनील यदु ने रक्तदान किया साथ ही वनांचल के गांव में जाकर ग्राम पंचायत खड़खडी में श्री मति साधना दुधकवरे सरपंच के सहयोग से 25 गरीब परिवार को श्री मति संगीता गजभिए जी के द्वारा राशन एवम् सब्जी वितरण किया गया।
साथ ही साथ ग्राम पंचायत चिल्हाटी के जीतलाल चंद्रवंशी सरपंच के सहयोग से आश्रित ग्राम मोहगांव में जाकर गरीब मजदूर 25 परिवार को राशन एवम् सब्जी वितरण किया गया, जीतलाल चंद्रवंशी सरपंच ने समस्त गरीब मजदूर परिवार की ओर से श्री मति संगीता गजभिए को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाईयां देते हुए कहा कि आप निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो और समाज सेवा में लगे रहें, आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो यही कामना है कह कर बधाईयां दी। इस अवसर पर जमुना साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव साथ साथ राजनांदगांव असंगठित कामगार कांग्रेस राजनांदगांव के सभी सदस्य ओंचरण भारती जिला प्रभारी महामंत्री राजनांदगांव, श्री मति तीजन बाई चंदेल ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़, राधिका धर्मेंद्र जिला कार्यकारिणी सदस्य, खिलेश्वर सिंह निर्मलकर जिला मीडिया प्रभारी, हेमंत साहू राजनांदगांव का आभार व्यक्त किए।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.