Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 26, 2021

शिवपुरी पुलिस द्वारा बीते दिनों करैरा में 62 लाख की लूट में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर 8 लाख रुपए किए बरामद

 


दिनांक 26.05.21

थाना करेरा के अपराध क्रमांक 172/21 धारा 457, 380, 395 आईपीसी 11,13 एमपीडीपीके एक्ट एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में फरियादी निवासी नई तहसील के पीछे करैरा के घर से दिनांक 07.04.21 की रात्रि में 62 लाख नगदी लूट की घटना हुई थी। उक्त अपराध में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा कर लूटी हुई रकम में से 45 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं।


आज दिनांक 26.05.21 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली सूचना मिली कि उक्त अपराध में फरार एक आरोपी झांसी में देखा गया है, जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया, उक्त अपराध में शेष आरोपी को दबिश देकर झांसी से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से लूटी हुई रकम में से 8 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। प्रकरण में अभी तक 53 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं। लूटी हुई नकद रकम से इतनी भारी मात्रा में नगद रुपए बरामद करने में शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।


उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी करैरा श्री जी डी शर्मा, थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक अमित भार्गव, उनि राजवीर सिंह गुर्जर, कुलदीप सिंह, अमित मिश्रा, चेतन शर्मा, आरक्षक भोला राजावत, सोनू पांडे एवं देवेश तोमर एवं जीआरपी थाना भोपाल की सराहनीय भूमिका रही।


सादिक खान की रिपोर्ट के साथ 

Central news india shivpuri m.p

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad