दल्लीराजहरा - भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण स्थगित किए जाने के निर्णय के विरोध में शुक्रवार 7 मई को प्रदेशभर में ब्लैक डे मनाने का निर्णय किया हैं।
प्रदेशभर के सभी बूथों, मंडलों और जिलों के भाजयुमो कार्यकर्ता शुक्रवार को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण रोके जाने का विरोध करेंगे और शुक्रवार 7 मई को ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान में लगातार बाधा बनने का प्रयास कर रही प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हैश टैग ब्लैक डे ऑफ छत्तीसगढ़ के साथ वीडियो और फ़ोटो पोस्ट कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी डीपी भी ब्लैक कर सांकेतिक विरोध दर्ज करेंगे।
भाजयुमो कार्यकर्ता 8 मई से प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण रोके जाने और 45 से अधिक उम्र के नागरिकों के टीकाकरण में उदासीनता व अव्यवस्था के खिलाफ काला दिवस मनाएंगे।
सी एन आई न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.