साल्हेवारा : सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में लगे लाकडाउन के बीच वन विभाग के दो महत्वपूर्ण आला अधिकारियों का दुर्ग मुख्य वन संरक्षक
महोदया श्रीमती शालिनी रैना व वनमण्डलाधिकारी खैरागढ संजय यादव का आज गंडई व साल्हेवारा वन परिक्षेत्र में आगमन हुवा।सर्वप्रथम गंडई वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचे व वहाँ नर्सरी का निरीक्षण व अन्य निरिक्षण करने के उपरांत कर्मचारियों को कोरोना प्रोटोकॉल की नियमावली का गम्भीरतपूर्वक पालन करते हुवे अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे व स्वयम को इस गम्भीर महामारी से सुरक्षित रखते हुवे कार्य करें की सलाह उपरांत इन दोनों ही अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सराहना कि व उत्साहवर्धन किया व आवश्यक उचित दिशा निर्देश देते हुवे एसडीओ ए के मिश्रा गंडई सहित साल्हेवारा की ओर निकल लिए।इस अवसर पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी गंडई गढ़पायले व फारेस्ट अमला उपस्थित रहा।
साल्हेवारा वन परिक्षेत्र में पहुंचने के उपरांत वन विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर मण्डीप खोल गुफा की ओर जाने वाला पानी का उदगम स्थल जो कि समनापुर परसाही गाँव के पास पड़ता है वहां चल रहे नरवा विकास कार्य के अंतर्गत जल संरक्षण,मृदा संरक्षण,कन्टूर ट्रंच निर्माण,तालाब निर्माण,बोल्डर चेक डेम आदि का निरीक्षण व अवलोकन किये ततपश्चात उत्पादन कार्य के अंतर्गत अमरपुर कूप क्रमांक 11 बंजारी मन्दिर के पास कूप कटाई व लट्ठा कटाई कार्य का निरीक्षण व अवलोकन किया। आवश्यक दिशा निर्देश के साथ बारिस पूर्व ही परिवहन हो जाये इसका विशेष ध्यान रखने कहा। इन सब निरीक्षन व अवलोकन पश्चात तेंदुपत्ता खरीदी के सम्बंध में उपस्थित कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश के साथ कि परिपक्व पत्ता ही खरीदे ,गड्डी में 50 पत्ते गिनती में हो, इसका विशेष ध्यान, रखें समय पर तेंदुपत्ता संग्राहकों का भुगतान सुनिश्चित हो इन सारी बातों का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी साल्हेवारा डीएस जंघेल,डिप्टी रेंजर संतोष नेताम, पूरनलाल पटले,भूपेंद्र रामटेके, इंदरदास धारवे आदि उपस्थित थे।
दोनो ही उच्चस्थ अधिकारियों के दौरे की एक ओर खास बात ये रही कि कोरोना नियमावली का उचित पालन के दिशा निर्देश व पालन करने की हिदायत के साथ साथ इन्होंने फील्ड में कही भी व्यहार व स्वागत सत्कार का एक गिलास पानी तक नही पिया व कही भी बैठक नही हुई शारीरिक दूरी बनाए रखते हुवे सीधे कार्यक्षेत्र का निरीक्षण व अवलोकन उपरांत वापिस चले गए।।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.