Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 17, 2021

जांजगीर-नैला के 7 प्रतिष्ठानों को किया गया सील, अनावश्यक घूमने वालों पर 3,800 रूपये की चालानी कार्यवाही

 

सक्ती,  जांजगीर-चांपा, 17 मई। कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव तथा रोकथाम को ध्यान में रखते हुए जिले के सम्पूर्ण क्षेत्र को 31 मई तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अतिआवश्यक अनुमति प्राप्त सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित  है। कंटेनमेंन्ट जोन के निर्देशों का पालन करवाने के लिए जिला दंडाधिकारी श्री यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में पुलिस, राजस्व और स्थानीय निकाय का संयुक्त दल बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन के उल्लघन के प्रकरणों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। 


आज जांजगीर तहसीलदार  नायब तहसीलदार अतुल वैष्णव, , पुलिस, राजस्व निरीक्षक, राजस्व, नगर पालिका जांजगीर-नैला के संयुक्त दल द्वारा जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार श्री वैष्णव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राजू किराना स्टोर्स, मारुति किराना स्टोर्स, श्याम किराना स्टोर्स, महाजन रवि किराना स्टोर्स, बद्री प्रसाद अनिल कुमार गल्ला किराना में ग्राहकों को सामान बेचते पाया गया। सचिन अग्रवाल के गोदाम नैला, सत्यनारायण शिव कुमार गल्ला किराना दुकान में अवैधानिक समय पर लोडिंग/अनलोडिंग किया जा रहा था। दल द्वारा सभी 7 प्रतिष्ठानों को सीलबंद किये जाने की कार्यवाही की गई।

 इसी प्रकार गांधी चौक में स्थायी रूप से बैठ कर सब्जी बेचने वालों के 7 ठेले/गुमटी पर जब्ती/चालानी कार्यवाही की गई। कलेक्टोरेट चौक, नेताजी चैक, कचहरी चैक, बीटीआई चैक, नहर पार में अनावश्यक घूमने वालों पर कुल- 3,800 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान, वेक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। संचालक व उपस्थित लोगों को कोविड प्रोटोकॉल व जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी गयी। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad