देश के पीएम ने पूर्ण किया 7 वर्ष का सफलतम कार्यकाल,कार्यकर्ताओ में हर्ष
बिरसा । सालेटेकरी।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वर्ष पूर्ण करने पर बैहर विधानसभा के पूर्व विधायक भगतसिंह नेताम के नेतृत्व में बिरसा तहसील के सालेटेकरी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल मे आमजनता को हरी सब्जी बांटकर लोगो की मदद किया।जैसा कि सभी को मालूम है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को अपना दूसरा कार्यकाल भारी बहुमत प्राप्त कर शुरू किया था।अपने साथ वर्षों के कार्यकाल में श्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया।पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम ने बताया कि जो काम कांग्रेस की सरकारों ने 60 वर्षो में नही किया वह उसको श्री नरेंद्र मोदी ने साथ वर्षो में कर दिखाया।जिसका गवाह श्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए मिला भारी जनादेश था।बहरहाल देश मे जगह जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल को देखते हुए लोगो की मदद कर रहे हैं जो सराहनीय है।सालेटेकरी के कार्यकर्ताओं में हिरऊ पंचतिलक,डॉ. कामता प्रसाद गंधर्व,डॉ. तुकेंद्र चौबे,कोमल पाडे और दिनेश मानेश्वर ने लक्ष्मण मरकाम आदि ने हरी सब्जी का वितरण किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.