मुरैना 12 मई 2021/ कोविड संक्रमण की रोकथाम के दौरान सभी मेडीकल आॅफीसरों को अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एडी शर्मा ने निर्देश दिये थे। निर्देशों को पालन नहीं करने पर डाॅ तरूण कुमार, डाॅ अविनाश कुलश्रेष्ठ, डाॅ सोनू शर्मा, डाॅ ऋषिराज शर्मा, डाॅ प्राची सिंघल, डाॅ श्लोक झारिया की कोविड कार्य हेतु डयूटी लगाई गई थी। परंतु मेडिकल आॅफीसर द्वारा अपने कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरती। सभी आरोप को मानते हुये इन सभी 6 डाॅक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।
क्र 82
सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर फीवर क्लीनिक पर अवश्य दिखायें
मुरैना 12 मई 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एडी शर्मा ने विशेष किल कोरोना अभियान-3 संचालित है। अभियान के अंतर्गत सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर अवश्य दिखायें। किल कोरोना अभियान के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी दल गठित किये गये हैं। जिसमें फीवर क्लीनिक कार्य में आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क कर सर्दी, जुकाम, खांसी, बदन दर्द के साथ, बुखार गले में खराश, एवं सांस लेने में तकलीफ की जांच कर रही हैं। शहरी क्षेत्र में भी 8 कोविड सहायता केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इसके तहत संभावित कोरोना मरीज को कोविड सहायता केन्द्र में भेजने हेतु प्रेरित किया जा रहा हैै। जिले के सभी लोगों से अपील है कि किल कोरोना अभियान-3 अभियान के अंतर्गत अपने परिवार तथा आस पास के रहने वाले लोगों की जांच अवश्य करावें।
क्र 83
18 वर्ष से उपर की आयु के लोगों के लिये टीकाकारण केन्द्र स्थापित
मुरैना 12 मई 2021/ जिले में 1 मई से 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिये टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके लिये लोग रजिस्ट्रेशन करायें। कराने के उपरांत निर्धारित टीकाकरण केन्द्र पर वेक्सीन लगवायें। नगर निगम के अंतर्गत टीकाकरण के 5 केन्द्र बनाये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एडी शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिये एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 मुरैना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महामाया, गांधी औषधालय मुरैना और व्हीआईपी रोड पर सीएमएचओ के द्वितीय तल पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। लोग पंजीयन करायें, कोविड 19 टीका अवश्य लगवायें।
क्र 84
विद्युत आज बंद रहेगी
मुरैना 12 मई 2021/ विद्युत महाप्रबंधक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना ने बताया कि 13 मई को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 11 केव्ही ओल्ड अंबाह एवं 11 केव्ही गणेशपुरा फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
क्र 85


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.