फोटो अनुपमा, धर्मेंद्र, भुनेश्वरी, एस रामटेके
डोंगरगांव। कोरोना वायरस करीब 14 महीने से लोगों को हलाकान किए हुए हैं। इस अवधि में सैकड़ो लोग उसकी चपेट में आकर हॉस्पिटल पहुँच चुके हैं, वहीं कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालात यह हो गए हैं कि अपने ही अपनों से परहेज करने लगे हैं।
वहीं हमारे बीच ऐसे लोग भी है जो पहले लोगों को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जुटे रहे इसी दरम्यान अज्ञात के संपर्क में आकर बीमार हो गए। कोरोना की जंग जीतने के बाद डरने या हिम्मत हारने के बजाए यह लोग एक बार फिर अदृश्य वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में फ्रंट में आकर लड़ाई लड़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते साल मार्च में कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी। शुरुवाती दिनों में इसका प्रकोप काफी कम था, किंतु बीते 14 महीने में वायरस ने शहरों की सीमा लांघते हुए गांव- गांव में अपनी पैठ जमा ली। खास से लेकर आम लोगों को अपनी जद में लेते हुए कोरोना ने सैकड़ों को शिकार तो बनाया साथ ही कई को मौत की नींद सुला दिया।
वायरस को लेकर लोगों में इस कदर भय समाया कि लोग अपनों से ही डरने लगे। शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक, धामिक आयोजनों पर बंदिशे लग गई।
जारी है जंग
कोरोना वायरस की आमद के साथ ही विभिन्न मोर्चों पर जंग शुरू हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग जहाँ लोगों का उपचार कर जान बचाने शिद्दत से जुट गया था वहीं पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों को सचेत करते रहा। तमाम एहतियात बरतने के बाद भी स्थानीय थाना में पदस्थ एसआई वेदराम चन्द्रवंशी, मेजर मोहन चन्देल, पूर्णानन्द पोर्ते, आरक्षक हीरेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र कंवर, भरत मंडावी, अनुपमा चन्द्रवंशी, सैनिक हेमलाल साहू, प्रेमलाल साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ भुनेश्वरी साहू, एस रामटेके, आया विनीता ठाकुर सहित एक दर्जन से अधिक कर्मी वायरस के शिकार बन गए थे।
हौसलों से जीती जंग।
आरक्षक धर्मेंद्र कंवर, अनुपमा चन्द्रवंशी, स्वास्थ्य विभाग की भुनेश्वरी, एस रामटेके ने बताया कि संक्रमित होने के बाद हौसला खोने के बजाए इसे चुनौती मानकर मुकाबला किया और अंततः वह वायरस को मात देने में कामयाब हुए। उन्होंने बताया कि संक्रमित होने बाद भी उनके मन मे किसी प्रकार का डर नही है जिसका ही परिणाम है कि वह उपचार के बाद आइसोलेशन की मियाद पूरी कर ड्यूटी में हाजिर है। इन कर्मियों ने पहले लोगों की सुरक्षा और फिर अपने लिए जंग लड़ने के बाद लोगों की सुरक्षा को अपना लक्ष्य बनाकर काम करना शुरू कर दिया है।
कायदों का पालन कर रहे सुरक्षित
सभी ने एक स्वर में कहा कि निर्धारित गाइड लाइन के पालन से वायरस से बचा जा सकता है। सभी को मास्क लगाने के साथ हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करते रहना चाहिए। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले पर सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे। उन्होंने वैक्सीन को सुरक्षित और जरूरी बताते हुए कहा कि वैक्सीन लगवाकर ही खुद और अपनों का बचाव किया जा सकता है इसलिए सभी बिना संकोच के वैक्सीन लगवाएं।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.