गुण्डरदेही : रनचिरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तमोरा के युवक संदीप गोयल पिता शंकर गोयल उम्र 30 वर्ष ने एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर उनसे चार माह तक लगातार दैहिक शोषण करता रहा ।
आरोपी को रनचिरई पुलिस ने जेल भेजा दिया गया है । घटना 22 दिसंबर 2020 की है । जिसकी शिकायत पीड़ित नाबालिक लड़की के परिजनो ने 11 मई 2021 को रनचिरई थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363 , 366 , 376 ( 2 ) 4,5 ( 6) पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
मामले को गंभीरता से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन मे रनचिरई पुलिस की टीम ने आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के बारह घंटे के अंदर गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल कर बालोद जेल भेजा गया है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.