दल्लीराजहरा :- अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा में कोविड 19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए संयमित जीवन शैली को अपनाने, नियमित योग करने हेतु नागरिको से अपील करते हुए जनजागरण अभियान चलाया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि भाजपा में सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है , विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ता सेवा से जुड़े हुए कार्यों को करने के लिए तत्पर रहते हैं ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाक डाऊन के दौरान जरूरतमंदों एवं होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को सूखा राशन, फल , सब्जी का वितरण किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की भी कुशलता की जानकारी लेते हुए सभी के स्वास्थ्य रहने की कामना की। उक्त सेवा कार्य में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े, बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी ,भाजपा दल्ली राजहरा मंडल के महामंत्री पार्षद बॉबी छतवाल , दक्षेस पटेल पप्पू , अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य सागर गनीर , नगर पंचायत चिखलाकसा के सक्रिय पार्षद वेंकट राव , शेख प्यारेजान, शब्बीर कुरैशी, काशी राम साहू,रवि सिंह राजपूत आदि ने प्रभावी भूमिका निभाई।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.