रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
डोंगरगढ -जिले के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार डोंगरगढ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अविनाश भोई के द्वारा ब्लॉक डोंगरगढ में वन विभाग एवं जनपद पंचायत के जल सरंक्षण में नरवा योजना के अंतर्गत कार्यों का निरीक्षण किया गया ।डोंगरगढ अंतर्गत वन विभाग द्वारा बनाये गए ग्राम कोहलाकसा में बनाये पेरकोलेशन टैंक, 30-40 मॉडल, अंडरग्राउंड डाइक
गली प्लग एवं तालाब निर्माण का निरीक्षण किया ।ग्राम मुगलानी में जनपद पंचायत द्वारा बने गैबीयन स्ट्रक्चर एवं ग्राम रामपुर में बने गौठान,स्व सहायता समूह हेतु बनाए गए भवन का निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ निरीक्षण में जनपद के इंजीनियर श्री कीर्ति प्रकाश पवार एवं वन विभाग के अधिकारी अनिल कुमार बम्बारडे एवं अनिल घोष मौजूद थे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.