स्थान जांजगीर चांपा
*जिले में गरमाया धान गबन का मामला निजी गोदाम से मिला सरकारी धान*
जांजगीर चाम्पा जिले में एक धान खरीदी केंद्र में लगभग 50 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसे पत्रकार लगातार सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं आपको बता दें की जांजगीर जिले के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत धान उपार्जन उपकेन्द्र किकिरदा में धान खरीदी प्रभारी उमेश बंजारे द्वारा 4906 कट्टी धान कीमत लगभग 50 लाख की हेराफेरी करने की शिकायत आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है वही शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद खुली और जांच करने किकिरदा मंडी पहुचे जहां अधिकारियों को फड़ में धान का एक बोरा तो दूर एक दाना तक नही मिला साथ ही बारदाने की कमी का भी बात निकल कर सामने आया।
और मौके से करीब 50 लाख की धान गायब मिली जिस पर खरीदी प्रभारी ने मंडी की धान को बिना किसी की जानकारी के व्यापारी के गोदाम में रखने की बात कही और जांच होता देख दूसरे धान को मंडी का बतला कर बचने की कोशिश करने लगा तब जांच अधिकारीयों ने मंडी से गायब 4906 कट्टी धान में से लगभग 1700 कट्टी धान व्यापारी के गोदाम देव ट्रेडर्स से बरामद किया जहां देव ट्रेडर्स के पास धान रखने कोई वैध दस्तावेज नही मिला वही बाकी का धान कहा होने की बात पर खरीदी प्रभारी पहले तो जवाब नही दे सके फिर धान को मिलर के पास भेज देने का बहाना करने लगे जिससे साफ पता चलता है की खरीदी प्रभारी द्वारा जांच से बचने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं अब देखना होगा कि आखिर अधिकारी इतने बड़े फर्जीवाड़े पर कोई कार्यवाही करते है या जांच के नाम पर आरोपी को बचाते रहेंगे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.