महेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के किसानों के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किश्त देकर निश्चय ही इस कोरोना काल में किसानों की समृद्धि और खुशहाली की चिंता कर आर्थिक सम्बल प्रदान किया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रधानमन्त्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे किसानों को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर छत्तीसगढ़ के 24.60लाख किसानों को ₹ 517.45 करोड़ की राशि उनके खाते में डी बी टी के माध्यम से सीधे अंतरित कर निश्चय ही किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है।इस योजना से लघु सीमांत किसानों को बहुत फायदा हुआ है।
प्रधानमंत्री जी ने इस विपदा की घड़ी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व अक्षय तृतीया पर किसानों का ध्यान रखते हुए बड़ा तोहफा दिया है। श्री द्विवेदी ने कहा कि जहां देश के 9.5करोड़ किसानों को ₹20668/- करोड़ की राशि प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रदान की गई वहींं छत्तीसगढ़ के 24.60लाख किसानों को₹517.45 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में डी बी टी के माध्यम से अंतरित की गई है। इसके लिए पूरे प्रदेश के किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवम् कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.