विरोध धरना प्रदर्शन
दल्लीराजहरा - छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के तत्वाधान में रासायनिक खादों के बेतहासा मूल्य वृद्धि के केन्द्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए,इसे वापस लेने की मांग करने के लिए,15 मई को अपने अपने घर से किसान विरोधी इस केन्द्र सरकार के निर्णय किया गया था।
उसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दल्ली राजहरा में विरोध स्वरूप धरना दिया गया।
जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी,जिला महामंत्री काशीराम निषाद जी,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह जी व विजय जोगदंड जी,जिला सचिव युवराज साहू जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,प्रवीण शर्मा,धीरेंद्र डोंगरे जी ने धरना दिया।
अशोक बाम्बेश्वर
अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी
सी. एन .आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.