Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 7, 2021

थैला छाप डॉक्टर की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना लेगा रूद्र रूप

 थैला छाप डॉक्टर की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना लेगा रूद्र रूप


प्रशासन एवं शासन नहीं कर रहे हैं कार्यवाही स्थिति हो सकती है गंभीर


पोरसा जहां एक और कोरोना से पूरा देश एवं जिला मुरैना एवं उसकी तहसील अम्बाह एवं पोरसा में कोरोना के मरीज आए दिन बढ़ रहे हैं रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं साथ ही झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान खोले हुए हैं एवं मरीजों का इलाज कर रहे हैं 

ना तो कोई सोशल डिस्टेंस है ना मास्क ना सही तरीके की जाँच केवल मरीजों के कहने पर दवाई दे रहे हैं एक रोज देखने को मिल रहा है की इस समय हर व्यक्ति को खांसी जुखाम बुखार आ रहा है और काफी दिनों से आ रहा है इस पर डॉक्टर कोरोनावायरस की जांच करा रहे हैं और गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं


लेकिन पोरसा में थैला छाप डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं उनके यहां केवल एक ही इलाज इंजेक्शन लगा रहे है एवं मरीजों पर बोतल चढ़ा रहे हैं और अपनी जेब गर्म कर रहे हैं झोलाछाप डॉक्टरों पर ग्रामीण क्षेत्र से मरीज आते हैं जिनको बे बिना जांच के दवाई कर रहे हैं जब मरीज ठीक नहीं होता है तो वह अम्बाह या पोरसा हॉस्पिटल में जाता है या फिर मुरैना इलाज के लिए जाता है जहां उसका चेकअप होता है और वह कोरोना पॉजिटिव निकलता है इस तरीके से गांव में किसी दिन भीषण कोरोना ब्लास्ट होगा
 जिससे हालत बत से वत्तर हो जाएंगे और हॉस्पिटल में पैर रखने के लिए जगह नहीं होगी इसलिए प्रशासन को इन डॉक्टरों पर इनके पास ना डिग्री है ना आरएमपी है केवल झोलाछाप हैं उनकी दुकानों को इस समय सील करना चाहिए ऐसे ही डॉ डी एस बघेल बजाज एजेंसी के सामने अपने घर पर ही अपनी दुकान चला रहे हैं मीडिया ने जा कर देखा तो वहाँ एक ही टेबल पर 2 2 मरीजो पर डॉ साहब बोतल चढ़ा रहे है मरीज से पूछा तो उसने बताया कि बुखार है पिछले 15 दिनों से आ रहा है

दूसरा बोला मुझे 5 दिन से आ रहा है जिसका इलाज डॉ डी एस बघेल  कर रहे थे साथ ही पोरसा में कोरोना से एक ही घर के कई लोग मर चुके है एवं रोज कोई न कोई कोरोना से मर रहा लेकिन ये थैला छाप डॉ पूरे पोरसा शहर में फैले है और इलाज कर रहे लेकिन प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नही कर रहा है जो कि गलत है 
इस पर प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि गांव में कोरोना फैलने से रोका जा सके इस तरीके से सरकार कभी भी कोरोना की चैन नही तोड़ पायेगी क्योंकि ये बेखोफ हो कर इलाज कर रहे और प्रशासन कार्यवाही नही कर रहा है प्रशासन तो उन पर कार्यवाही कर रहा है जो जरूरत की बस्तुएं खाने पीने की सामग्री लोगो को शटर के नीचे से देता हुआ अगर कोई मिलता हैं तो उनकी दुकान सील्ड कर दी जाती हैं लेकिन झोला छाप इलाज कर रहे है उन पर कोई कार्यवाही नही होती हैं

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad