*बेलगहना...कुछ देर की बारिश और तूफान ने उखाड़े पेड़ तोड़े बिजली के तार, रात से लेकर...*
बेलगहना.... तहसील बेलगहना क्षेत्र के ग्रामपंचायत आमामुड़ा के खैरझिटी गांव में कल हुई बारिश व तूफान से बिजली का तार तो टूटा ही खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। रात से लेकर... अब तक कोई सुध लेने पहुंचा ही नहीं।
ग्राम पंङरा पथरा रात्रि 7:00 बजे के बाद से लाइट बंद है बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक बिजली विभाग से कोई कर्मचारी बनाने के लिए नहीं आया है आसपास के कई गांवों में बिजली का संपर्क टूटा इसमें बिजली विभाग की बड़ी गलती दिख रही है।
बिजली विभाग का मेंटेनेंस व पेड़ छटाई के नाम पर किये जाने वाले बिजली कटौती की पोल एक मात्र बारिश ने खोल कर रख दी है। आगे क्या हाल होगा इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.