Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 16, 2021

कार्यक्रम अधिकारी ने किया कोरोना संक्रमित गांवों का सघन दौरा

सुरक्षा के लिए सभी पात्र लोग लगवाएं टीका

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (16 मई 2021):- महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप ने कसडोल विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में कोरोना संक्रमित आधा दर्जन गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों की बैठक लेकर कोरोना की रोक-थाम के संबंध में कलेक्टर सुनील कुमार जैन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और इनका पालन कर जिले को कोरोना मुक्त करने में अपनी भागीदारी निभाने का आव्हान किया। उन्होंने प्रमुख रूप से ग्राम कुरमाझर, छाता, बिलारी, कुशभांठा, सोनपुर, बरपानी, नगरदा आदि अंदरूनी गांवों का तूफानी दौरा किया। श्री कच्छप ने   बैठक में कहा कि कलेक्टर साहब ने निगरानी समिति के सदस्यों पर कोरोना रोकने में  विशेष भरोसा जताया है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी के लक्षणों को छुपाएं नहीं, बल्कि समय पर जांच और इलाज कराएं। इसका इलाज आसान है। अपने गांव के निकट सरकारी अस्पताल से इसकी जानकारी ले सकते हैं। सरकार ने अब ग्राम स्तर पर मितानिनों के पास भी जरूरी दवाइयां उपलब्ध करा दी है।लक्षण आने पर इन दवाइयों का उपयोग करें। झोलाछाप डॉक्टरों के चंगुल में न फसें। उन्होंने सभी पात्र लोगों को कोरोना टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने इस संबंध में सुनी-सुनाई अथवा अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं टीका लगवा चुका हूँ। मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। इस तरह जिले में 3 लाख के लगभग लोगों को टीका लग चुका है। एक भी की मौत नहीं हुई और न ही प्रतिकूल प्रभाव आया है। कुरमाझर में 23 लोग संक्रमित हैं।

 जिनमे 22 लोग  अपने घर में रहकर दवाई-पानी ले रहे हैं। उन्होंने सरपंच एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष श्रीमती हेमलता पटेल  एवं सचिव फाल्गुनी पटेल को आइसोलेशन में रह रहे मरीज़ों की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना सोनाखान के पर्यवेक्षक श्री बंजारे एवं गौरी सिदार सहित ग्राम स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे link पर click करें
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर click करें
👇👇👇👇

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad