जांजगीर चांपा - छत्तीसगढ़ गो सेवा संगठन के प्रदेश सचिव / अधिवक्ता खगेश्वर प्रसाद चौबे की धर्मपत्नी श्रीमति निशा चौबे ( 50 वर्षीया) का सोमवार की देर रात्रि बाल्को मेडिकल सेंटर , नवा रायपुर में निधन हो गया। जहां वे पांच मई को हुई सर्जरी (ओवरी) के पश्चात स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर (सक्ती) में शिक्षिका थीं।
वे अपने पीछे पति सहित एक पुत्र सिद्धार्थ और एक पुत्री सिद्धी को छोड़कर चली गयी। आज मंगलवार को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुये उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास पेण्डरवां (चंद्रपुर) में किया गया। उनके इकलौते पुत्र सिद्धार्थ चौबे ने उन्हें मुखाग्नि दी। छग गो सेवा संगठन की ओर से बी०डी० दीवान , अरविन्द तिवारी , हरि अग्रवाल , जयप्रकाश द्विवेदी ,
शिखा चैतन्य द्विवेदी , कल्याणी शर्मा , अनिता वर्मा , संजय द्विवेदी , प्रतीक तिवारी , योगेश तिवारी , शिशिर शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है। संगठन ने भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें गोलोक धाम में निवास दें और उनके परिवार पर आयी इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.