Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 17, 2021

प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालो में माइक्रोबायोलॉजिकल सर्विलेंस के निर्देश


रायपुर. 17 मई 2021. स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी अस्पतालो में माइक्रोबायोलॉजिकल सर्विलेंस के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा इस संबंध में आज सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन-सह-अस्पताल अधीक्षकों को परिपत्र जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी अस्पतालों में माइक्रोबायोलॉजिकल सर्विलेंस सुनिश्चित करते हुए हर सप्ताह इसका प्रतिवेदन राज्य सर्विलेंस इकाई को भेजने कहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी अधिष्ठाताओं, सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को भेजे परिपत्र में कहा है कि राज्य कोविड-19 संक्रमण की वैश्विक महामारी से प्रभावित है। 

पिछले कुछ दिनों में विभिन्न शासकीय और निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती मरीजों में दूसरी तरह के संक्रमण जैसे फंगस, बैक्टीरिया इत्यादि से संक्रमित होने के प्रकरण संज्ञान में आए हैं। इस पर नियंत्रण के लिए सभी अस्पतालों का माइक्रोबायोलॉजिकल सर्विलेंस जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad