Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 13, 2021

शटर खोलकर अंदर घुसाकर ग्राहकों को सामान देनेवालों सहित घरों के अंदर से बिक्री कर रहे दुकानदारों की दो दर्जन से अधिक दुकान सील-नियमो का पालन न करने पर डॉक्टर की दुकान सील

 कार्यवाही --शटर खोलकर अंदर घुसाकर ग्राहकों को सामान देनेवालों सहित घरों के अंदर से बिक्री कर रहे दुकानदारों की दो दर्जन से अधिक दुकान सील-नियमो का पालन न करने पर डॉक्टर की दुकान सील


अम्बाह। कोरोना कर्फ्यू में तय समयानुसार दवाओं की दुकानों को छोड़कर शेष सभी को बंद किए जाने के निर्देश हैं इसके बाद भी बाजारों में कारोबारी दिन भर चोरी छिपे कारोबार कर रहे हैं इनके द्वारा अब कारोबार का तरीका भी बदल दिया गया है यह दुकानदार अब ग्राहकों को घर बुलाकर सामान दे रहे है या फिर  ग्राहकों के आने पर शटर उठा देते हैं और ग्राहक के अंदर घुस जाने पर बंद कर लेते हैं,


जब खरीद फरोख्त हो जाती है तब इन्हें शटर खोल कर बाहर कर देते हैं,ऐसे में संक्रमण फैलने का प्रबल अंदेशा बना रहता है,इसी शिकायत के आधार पर आज  एसडीएम राजीव समाधिया, तहसीलदार मनीष दुबे,नायब तहसीलदार विकास भदौरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामनिवास शर्मा,पटवारी शिवमोहन सिंह तोमर सहित पुलिस दल ने बाजारों में भ्रमण करके उन दुकानों एवं घरों पर कार्यवाही की जहां से व्यापारी सामान बिक्री करने के नाम पर ग्राहकों को एकत्रित किए हुए थे

एसडीएम   ने इस दौरान एक चिकित्सक डॉक्टर जय सिंह की दुकान भी एसडीएम पहुंचे और उन्होंने चिकित्सक से पूछा कि ऑक्सीमीटर है क्या तो उन्होंने मना कर दिया इसके बाद खांसी जुकाम के लिए दी जाने वाली दवाइयों के बारे में पूछा तो वह सटीक जानकारी नहीं दे पाए जिस पर एसडीएम ने दुकान को सील कर दिया एसडीएम राजीव समाधिया ने एक दर्जन से अधिक दुकानों को इस दौरान सील कराया साथ ही बाजार में बेवजह निकले वाहन चालकों के वाहनों की हवा निकाली और उनको बाजार में न आने की चेतावनी दी एसडीएम द्वारा कार्यवाही की जाने की जानकारी पाते ही ज्यादातर दुकानदारों ने ग्राहकों को भगा दिया प्रशासनिक दल ने देखा कि गली मोहल्लों से लोग वाहनों पर खरीद खरीद कर सामान ले जा रहे है उनसे जानकारी करके जिस दुकान से वह सामान लाए उसको भी सील लिया गया ज्ञात रहे कि बाजार में हालात यह हैं कि कपड़ा, किराना, सर्राफा, जनरल स्टोर आदि की दुकानों में शटर उठाकर कारोबार किए जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है,दिखावे के लिए दुकानें बंद रहती हैं पर इनके अंदर से खरीद फरोख्त की प्रक्रिया निरंतर चल रही है,इस प्रकार की स्थिति से कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है इसके बाद भी दुकानदार मानने को तैयार नहीं है। इधर ग्राहक और दुकानदारों के बीच मोबाइल फोन माध्यम बन रहा है। ग्राहक फोन पर बात करता है दुकानदार समय बता देता है। निश्चित समय पर ग्राहक के पहुंचते ही शटर उचका दिया जाता है। इसके बाद ग्राहक दुकान में घुस जाता है तब शटर बंद कर दिया जाता है। दुकानदारों का एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा रहता है अगर कोई चैकिंग करने आता है तो इनके द्वारा ताला भी जड़ दिया जाता है। जब खरीदारी हो जाती है तब ताला खोलकर शटर उचकाकर ग्राहक को बाहर निकाल दिया जाता है।

इस संबंध में एसडीएम राजीव समाधिया ने कहा है कि सभी लोग इस संक्रमण में अपना बचाव करें और बिना कार्य के घरों से ना निकले जो भी व्यापारी बिना शेड्यूल के अपनी दुकान निरंतर खोल रहे हैं, वह भी अपने आप में सुधार लाएं अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने सभी से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही अपने प्रतिष्ठानों को खोलें।।


हाथ ठेला वालों को भी निर्धारित समय में ठेला लगाने की चेतावनी दी।। प्रशासनिक दल ने देखा कि बाजार में अनेक स्थानों पर फल और सब्जी के ठेला वाले बिक्री कर रहे थे इसके साथ ही वहां पर भीड़ भी लगी हुई थी इसके बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामनिवास शर्मा ने सभी ठेला वालों से कहा कि वह प्रशासन द्वारा निश्चित किए गए समय में ही खरीद बिक्री करें इसके साथ ही बेवजह भीड़ एकत्रित ना करें,,,, बेवजह घूम रहे लोगों के वाहनों की निकाली हवा,,, कार्रवाई के दौरान जो लोग बेवजह गलियों एवं बाजार में घूम रहे थे उन्हें रोक रोक कर बाहर जाने का कारण पूछा तो वह कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाए जिसके बाद उनके वाहनों की हवा निकाल दी गई, प्रशासनिक दल की सख़्ती देखकर लोग अपने अपने घरों के अंदर चले गए

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad