दल्लीराजहरा(15.05.21):- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लूनिया ने जिला दंडाधिकारी को पत्र लिखकर व्यापारियों की दयनीय स्थिति को समझते हुए तत्काल लॉकडाउन खोलने की मांग की सौरभ दुनिया ने कहा कि प्रशासनिक आदेश में आधा दुकान खुला आधा दुकान बंद इस प्रकार का जो लगातार आदेश किया जा रहा है इससे कोरोना के चैन को तोड़ा जाना संभव नहीं हैं और ना ही इससे कोरोना में कोई असर पड़ रहा है बल्कि व्यापारियों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है व्यापारियों को अपने दुकान का किराया बिजली बिल दुकान में काम करने वाले वर्करों का पेमेंट सब देना होता है।
सौरभ लूनिया ने मांग की की तत्काल लॉकडाउन खोला जाए और अगर लॉकडाउन कोरोना का चैन तोड़ने के लिए लगाया जा रहा है तो उसे जनता कर्फ्यू की तर्ज पर पूर्ण रूप से लगाया जाए तो ही इसका औचित्य है अन्यथा इसका कोई औचित्य नहीं
सी .एन. आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.