सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर
बेलगहना.....भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल बेलगहना के महामंत्री रामप्रताप सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 2020-21 धान खरीदी के अंतर की राशि जो प्रथम किस्त देने वाली है उसकी जगह पूरी किश्त एकमुश्त किसानों को दिया जाए। क्योंकि किसान इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते किसान ज्यादा प्रभावित हुए है।
ऊपर से असमय वर्षा के कारण किसानों के ऊपर में भारी नुकसान हुआ है चाहे वह मक्का की खेती करने वाले हो चाहे ग्रीष्मकालीन धान की बात हो या दलहन तिलहन सब्जी लगाने वाले छोटे-छोटे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। सरकार से हम मांग करते हैं
कि किसानों को एकमुश्त राशि दी जाए व सहकारी बैंकों में अव्यवस्था व भीड़ बढ़ने से रोकने किसानों को एटीएम कार्ड जारी किया जाए। कृषकों को अपनी मेहनत के पैसे पाने में भी पसीना बहाना पड़ता है सरकार किसानों के लिए उचित कदम उठाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.