सुकमा
सुकमा से संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट
सुकमा- कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देशन पर कोण्टा एसडीएम बनसिंह नेताम की अगुवाई में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोण्टा विकासखण्ड अन्तर्गत संवेदनशील क्षेत्र जगरगुण्डा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों का कोविड जाँच किया गया और पाॅजीटिव मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हुए जिला मुख्यालय लाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब ग्रामीणों का कोविड जाँच करने जगरगुण्डा पहुंची तब ग्रामीणों ने बिना किसी झिझक के सहर्ष स्वयं के साथ ही अपने परिवार जनों का टेस्ट करवाया। बच्चे, बुढ़े, युवा सभी ने कोविड जाँच में पूरा समर्थन दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों का कोविड जाँच किया गया जिसमें 06 व्यक्ति पाॅजिटिव पाए गए। पाॅजिटिव मरीजों को जिला मुख्यालय स्थित कोविड केयर सेन्टर में भर्ती किया गया है।
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने कहा कि प्रशासन जिले के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए संकल्पित है। क्षेत्र के ग्रामीण जब इसमेें अपनी भागीदारी निभाते हैं तब प्रशासन का प्रयास सफल होता है। कोविड के इस दौर में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति की जाँच की जाए, इसी अनुक्रम में आज जगरगुण्डा में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का कोविड जाँच किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सहर्ष अपनी भागीदारी निभाई।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.