11 मई 2021 को
बहुत हुई महगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, देश में तेजी से बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज एनएसयूआई प्रदेश सचिव जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में।
दल्लीराजहरा - देश में तेजी से बढ़ती हुई महगाई के विरोध में आज NSUI प्रदेश सचिव जितेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में NSUI द्वारा अनोखे तरीके से विरोध किया गया सोसल मीडिया के माध्यम से महंगाई के विरूद्ध मोदी सरकार का विरोध करते हुए NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय ने बताया कि एक तरफ़ कोरोना महामारी के चलते आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा हैं और वही दूसरी तरफ़ महंगाई लगातार बढ़ रही है.
घरेलू गैस, डीजल/पेट्रोल,खाद व अन्य चीजों के बढ़ते दामों का असर सिधे आम आदमी की जेब में पड़ रहा है।।
आर्थिक तंगी के साथ देश मे बढ़ती हुई महगाई आम जनता के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
लेकिन केंद्र की मोदी सरकार महगाई रोकने में नाकाम सावित हो रही हैं जिसका असर सीधे आम नागरिक पर पड़ रहा है।।
केंद्र सरकार की योजना है की जैसे ही किसी राज्य में चुनाव सामने आता है तो डीज़ल/पेट्रोल के दामो पर ब्रेक लग जाता है जैसे ही चुनाव खत्म होता फिर रोज दाम बढ़ने लगते हैं जिससे महगाई बढ़ते जा रही हैं जबकि डीज़ल के बढ़ते दामों का असर अप्रत्यक्ष रूप से आम आदमी पर पड़ता है।।जिसके विरोध में आज nsui के तत्वावधान में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन अपने अपने घर से nsui के पदाधिकारी व nsui कार्यकर्ताओं द्वारा सोसल मीडिया के माध्यम से किया गया।।
सी. एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.