डोंगरगांव ! विगत दिनों पश्चिम बंगाल राज्य के चुनावी नतीजो के आने के बाद तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा टारगेट बनाकर वहां के भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या, भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ आगजनी आदि की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, जिसके विरोध में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार व जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में सभी मंडलो में उक्त धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था , उसी क्रम में डोंगरगांव मण्डल के भाजपा पदाधिकारीयों ने एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों में भी अपना विरोध प्रदर्शन किया तथा स्थानीय श्री राम द्वार चौक पर मण्डल भाजपा के द्वारा तृणमूल पार्टी के उक्त कृत्य के विरोध में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया
जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, महामंत्री सन्तोष यादव, वरिष्ठ नेता गुलशन हिरवानी , रमजान बडगुजर पूर्व महामंत्री नारायण साहू, मीडिया प्रभारी लोकेश यदु, कार्यालय मंत्री योगेश पटेल सो.मिडियाप्रभारी गिरिजाशंकर उयके, भाजयुमो महामंत्री प्रवेश ठाकुर आदि ने बंगाल के ममता बनर्जी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एवम तख्ती में स्लोगन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज किया ।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.