गुण्डरदेही । भारतीय जनता पार्टी मंडल अर्जुन्दा व भाजपा जनपद सदस्य के नेतृत्व में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही भूपेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर रेत का अवैध खनन करने वाले कांग्रेसी नेता एवं जनपद सभापति मोहित साहू के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञात हो कि सोमवार को कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से इस कोरोना काल के समय में भी आपदा को अवसर मे बदलने में किसी प्रकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है ।
और इसका फायदा उठाकर कांग्रेस नेता मोहित साहू कोड़ेवा घाट से रेत का अवैध खनन कर रेत निकाल रहे थे।जिसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार अर्जुन्दा ममता टावरी ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन करते ट्रैक्टर को पकड़ा जिसके बाद कार्यवाही ना हो इसको लेकर कांग्रेस नेता मोहित साहू का खूब ड्रामा चला गाड़ी को थाना तक ना ले जा सके इसके लिए मोहित साहू ने ट्रेक्टर का हवा खुलवा दिया
जिसके बाद तहसीलदार ने पंप मशीन मंगवाकर हवा भरकर देर रात ट्रेक्टर को अर्जुन्दा थाने लाकर कागजी कार्यवाई के बाद ट्रैक्टर को थाने के सुपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता ने बचने के लिए अपने आकाओं को भी फोन किया पर किसी का प्रभाव तहसीलदार के सामने काम नहीं आया।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.