गुण्डरदेही । बेतहासा बढ़ रही महंगाई के विरोध मे सोमवार को गुण्डरदेही के आम आदमी पार्टी के सदस्य विनय गुप्ता घनश्याम चंद्राकर शंकर लाल बंजारे व अन्य सदस्यों ने गुण्डरदेही अनुविभागीय अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौपा आम आदमी पार्टी के विधानसभा संयोजक विनय गुप्ता ने बताया कि करोना महामारी की मार के बाद अब आम जनता बेतहासा महंगाई की मार झेल रही है खाद्य तेल राशन सामग्री पेट्रोल डीजल रसोई गैस छड़- सीमेंट सभी चीजों के दाम बढ़ गए है केंद्र की भाजपा सरकार व राज्य की कांग्रेस सरकार की गलत नितियो के कारण आज महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है अगर दो महीने के अंदर इस पर सरकार लगाम नहीं लगाती है तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.