अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- एयर इंडिया फ्लाईट द्वारा आज 06 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट रायपुर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इन वैक्सीनों में केंद्र और राज्य दोनों के कोटे शामिल है। राज्य सरकार की 02 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है , बाकी केंद्र सरकार के कोटे से 03 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। केन्द्र सरकार 45+ के लिये भी वैक्सीन भेजी है।
आये हुये वैक्सीन से प्रदेश के फ्रंटलाइन वर्कर और 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन किया जाना है। एयरपोर्ट प्रबंधऩ ने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन सौंप दिया है और वाहन से वैक्सीन को राज्य भंडार केंद्र ले जाया गया है। वहां से इसे आबंटन अनुसार जिलों में भेजा दिया जायेगा। बता दें कि प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कस का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। वहीं अब वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद फिर से टीकाकरण अभियान में तेजी आयेगी। अब एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जायेगा जबकि बीपीएल एवं अन्त्योदय का पूर्ण आबंटित वैक्सीन अब तक बचा हुआ है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.