खबर का असर9 मई 2021 को प्रकाशित
धान उपार्जन केंद्र में जाम धान उठाने पहुँचा ट्रक,त्वरित संज्ञान लेने के लिए युवा किसान किशोर राजपूत ने कलेक्टर को ज्ञापित किया धन्यवाद
खबर का असर9 मई 2021 को प्रकाशित
दैनिक समाचार पोर्टल CNI news ने दिनांक 9 मई 2021 को बेमौसम बारिश में भीग रहे धान के परिवहन व्यवस्था बढ़ाने किशोर ने की मांग शीर्षक से प्रकाशित किया था
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा CNI NEWS सुरभि सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष युवा किसान किशोर राजपूत ने कलेक्टर को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश में भीग रहे धान के उठाव कर सुरक्षित भंडारण केंद्र पहुचाने परिवहन व्यवस्था बढ़ाने का निवेदन किया था।
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेवा सहकारी समितियों में जाम धान के उठाव करने के लिए उपार्जन केंद्रों तक ट्रक पहुंच गई है। परसों यानी शनिवार को युवा किसान एवं सुरभि सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष किशोर राजपूत ने बेमेतरा कलेक्टर को पत्र लिखकर समितियों में कोरोना वायरस के चलते जाम धान के उठाव के लिए अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने का निवेदन किया था।
जिस पर बेमेतरा कलेक्टर अनंत तायल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए परिवहन हेतु ट्रक की व्यवस्था कर समितियों और किसानों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। *दैनिक समाचार पोर्टल CNN news ने दिनांक 9 मई 2021 को बेमौसम बारिश में भीग रहे धान के परिवहन व्यवस्था बढ़ाने किशोर ने की मांग शीर्षक से प्रकाशित किया था
किशोर राजपूत ने बताया कि कल शनिवार को बेमेतरा कलेक्टर को पत्र लिखकर बेमौसम बारिश में भीग रहे धान के उठाव के लिए परिवहन व्यवस्था बढ़ाने के लिए निवेदन किया था। जिस पर बेमेतरा कलेक्टर द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर परिवहन की व्यवस्था में आ रही परेशानीयो को दूर करने की बात कही गयी थी।
सुबह से ही सेवा सहकारी समिति गोढ़ीकला के धान उपार्जन केंद्र में 26 खाली ट्रक धान उठाने के लिए पहुंच गई है। 10 ट्रक धान भर कर भंडारण केंद्र रवाना हो गया है, करोंना संकट की इस घड़ी में तत्काल कार्यवाही करने के लिए मैं बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करता हूँ। आप के द्वारा तत्काल प्रभाव से किए गए कार्य बेहद सराहनीय है।
आगामी मानसून को देखते हुए किशोर राजपूत ने किसानों/समितियों की सहायता एवं सहयोग के लिए कलेक्टर जिला बेमेतरा को धान उठाने अपनी बारी का इंतजार में क्रमबद्व खड़े हुए ट्रक और उपार्जन केंद्र अंदर ट्रक में धान भरते हेमालों की फ़ोटो भेजकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.