बेलगहना... चर्चित रतखंडी मामला 20 वर्षीय सोनम पटेल की फांसी पर लटकती मिली थी लाश। परिजनों ने गांव के ही 3 लड़कों सुनील नायक पिता अमृतलाल नायक, दीपक पटेल, प्रीतम पटेल पर बेलगहना पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज करने दिया था आवेदन। परंतु कार्यवाही में विलंब को लेकर की थी एस पी, आई जी से शिकायत। परिजनों ने आरोपी सुनील नायक के पिता अमृत लाल नायक व भाई पर लगाया था धमकाने का आरोप।
बेलगहना पुलिस द्वारा भी मानसिक दबाव बनाने परिजनों ने लगाया आरोप। इधर जांच में लगी बेलगहना पुलिस ने अपनी पड़ताल के बाद धारा 306 के तहत सुनील नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है बेलगहना पुलिस आरोपी को बचाने प्रयास कर रही है। चूंकि घटना दिनांक से लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बीच कोई कार्यवाही नहीं कि गई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की रखी मांग।शिकायत उपरांत कार्यवाही की गई है उक्त बातें कहते हुए परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग रखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक बार पुनः दिया आवेदन।
बहरहाल देखना यह है कि एकदम सीधे दिखाई पड़ते मामले को पुलिस की जांच कौन सा नया रूप देती है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.