अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
डोमेनिका - पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा घोषित हो चुके हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। गत 23 मई की शाम पांच बजे से एंटीगुआ से लापता हुये मेहुल को क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया है। मेहुल के लापता होने की सूचना मिलते ही उसके लिये येलो नोटिस अलर्ट जारी कर एंटीगुआ की रायल पुलिस फोर्स उसको तलाशने में जुट गई थी। सीबीआई के वरिष्ठ सूत्रों की मानें तो मेहुल चौकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। इसके लिये सभी तरह की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। इस विशेष ऑपरेशन के लिये सीबीआई की टीम इंटरपोल और भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी सहित खुफिया एजेंसी के अधिकारी के साथ संपर्क में जुटी हुई है। मेहुल चोकसी ने 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी। वर्ष 2018 में चोकसी चुपके से भारत से फरार हो गया , तब से ही वो एंटीगुआ के जॉली हार्बर इलाके में रह रहा था। चोकसी पर एंटीगुआ भागने से पहले अपने भतीजे नीरव मोदी सहित कथित तौर पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मेहुल के खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है। वहीं नीरव मोदी इस समय लंदन की जेल में बंद है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.