देव यादव सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा
बेमेतरा /दिनांक 21.05.2021 को प्रार्थी उदय पाल वर्मा साकिन बेलटुकरी, थाना नांदघाट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.05.2021 को घरेलु कार्य से ग्राम खेडा गया था ग्राम खेडा से करीब रात 10 बजे वापस अपने ग्राम बेलटुकरी आ रहा था। कि उसी बीच मेरे रिश्तेदार का फोन आने पर रूका और बात कर रहा था कि इस दौरान ग्राम पटनाकांपा के ईंट भट्ठा के पास ग्राम खेडा की तरफ से एक मोटर सायकिल में दो अज्ञात लोगो ने उनसे मार्ग के बारे में जानकारी मांगी और स्वयं को शिवरीनारायण जाना बताया। फिर बातों में उलझाकर मोबाईल मांग लिया और रख लिया। दूसरे आरोपी ने मुझे पकडकर मेरे जेब से नगदी रकम 03 हजार रूपये निकाल एवं वाहन में रखी तरकारी को भी लेकर ग्राम मारो की ओर भाग गये। कि रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध क्र. 169/2021 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री विमल बैस एवं डीएसपी श्री रामकुमार बर्मन के द्वारा थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी एवं टीम को आरोपी की पता तलाश कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
विवेचना आरोपी पता तलाश के दौरान टेकनिकल टीम की मदद से दिनांक 24.05.2021 को संदेह के अधार पर संदेही राजाराम जांगडे एवं धनीराम पाटले को अभिरक्षा में लेकर उक्त लूट के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त लूट की घटना को घटित करना स्वीकार किया। लूटे गये 3000/- रूपये एवं आम व कटहल को आपस में बांट लेना और बटवारा में मिले पैसो व समान को खापीकर खर्च करना बताया। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व लूट किये मोबाईल बरामद किया गया।
आरोपी 1. राजाराम जांगडे पिता बहादुर जांगडे उम्र 19 साल 2. धनीराम पाटेल पिता सुरूज पाटले उम्र 20 साल साकिनान डिघोरा थाना पथरिया जिला मुंगेली को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 25.05.2021 को माननीय न्यायालय बेमेतरा पेश किया गया ।
आरोपी धनीराम पाटले के विरूद्ध थाना बेरला में अप. क्र. 72/2020 धारा 363,366 भादवि तथा अप. क्र. 161/2020 धारा 363, 366 भादवि का पंजीबद्ध कर चालान माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि अरविंद शर्मा, प्र. आर. मोहित चेलक, गोपाल ध्रुव, आरक्षक रविंद्र तिवारी, रामेश्वर मांडले, ज्ञानेश्वर शुक्ला, पंचराम घोरबंधे, अजय बंजारे, रूपेन्द्र सिंह, भुषण सिंह, हीरालाल साहू, एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.